ग्रीन पार्क में नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 22 से

कानपुर। मण्डलायुक्त श्री सुभाष चन्द शर्मा के इनोवेटिव प्रयासों से ग्रीनपार्क स्टेडियम में 22 सितम्बर से 27 सितम्बर 2019 तक नेशनल हाॅकी का आयोजन किया जायेगा। इस आशय की एक उच्च स्तरीय बैठक मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में उनके शिविर कार्यालय में सम्पन्न हुई जिसमें जिलाधिकारी श्री विजय विश्वास पन्त, खेल निदेशक श्री आर0पी0 सिंह, अधिशाषी निदेशक हाकी इण्डिया श्री आर0के0 श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित हुये। मण्डलायुक्त श्री शर्मा ने कहा कि इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु जिला प्रशासन, शहर के सम्भ्रान्त उद्यमियों, तिरंगा अगरबत्ती, पण्डित रेस्टोरेन्ट, पालीवाल डायगनोस्टिक, रामा डेन्टल, खेल विभाग, बाॅबी टेªवल, मिलेनियर सूट्स होटल, कानपुर विश्वविद्यालय, सी0एस0ए0, नगर निगम, के0डी0ए0 सहित अन्य गणमान्य लोगों से सहयोग लिया जायेगा। यह हाकी प्रतियोगिता महिला एवं पुरूष वर्ग तथा मिक्स वर्ग में होगी। यह हाकी प्रतियोगिता टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता की तरह कम समय का होगा। 6 दिन चलने वाली इस हाकी प्रतियोगिता में कुल 9 दिन लगने की सम्भावना है। प्रतियोगिता का अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारण दिनांक 26 व 27 सितम्बर को किया जायेगा। इस प्रतियोगिता में पूरे देश से 16 टीमें प्रतिभाग करेंगी। जिसमें 8 टीमें पुरूष वर्ग से तथा 8 टीमें महिला वर्ग से होंगी। दोनों वर्गों से 8 मिक्स टीमें भी खेलेंगी। यह प्रतियोगिता ग्रीनपार्क स्टेडियम में नवीन स्थापित एस्ट्रोटर्फ पर खेली जायेगी। यह प्रतियोगिता अत्यन्त रोचक होने की सम्भावना है।
मण्डलायुक्त श्री शर्मा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि ऐसी सभी कार्यक्रमों से वह कानपुर के सम्बन्ध में दूरगामी संदेश देना चाहते है। प्रतियोगिता के दौरान ग्रीनपार्क स्टेडियम में थर्मोकोल व प्लास्टिक से बने सामानों का प्रयोग कदापि नहीं किया जायेगा। इस प्रतियोगिता पर एक सोवेनियर प्रकाशित कर विज्ञापन से धन एकत्र किया जायेगा। खिलाडि़यों को अच्छी व्यवस्था करके ठहराया जायेगा। मण्डलायुक्त श्री शर्मा ने नगर निगम को निर्देशित किया कि एस्ट्रोटर्फ के साथ शेष बचे कार्यों जैसे इन्टरलाकिंग टाइल्स, चारों तरफ बनने वाले स्टैण्ड व शेड, हाई मास्ट लाईट 15 दिन में अवश्य लग जाये।
निदेशक खेलकूद श्री आर0पी0 सिंह ने जोर दे कहा कि इस प्रतियोगिता के सफल होने पर वर्ष-2020 के शुरूआती महीनों में बहुत बड़ी अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता कानपुर को मिल सकती है, जिससे शहर का प्रदेश व देश में नाम होगा। इस प्रतियोगिता पर जन सहयोग से लगभग रुपया 40 लाख व्यय होने की सम्भावना है। समस्त धनराशि स्थानीय स्तर पर एकत्र की जायेगी जिसे खेल प्रोत्साहन समिति के खाते में जमा कर पूर्ण पारदर्शिता के साथ व्यय किया जायेगा। आयोजन समिति के अध्यक्ष मण्डलायुक्त एवं उपाध्यक्ष जिलाधिकारी, कानपुर नगर होगे। आयोजन के लिए 4-5 उप समितिया भी बनेगी। विदित हो कि मण्डलायुक्त श्री शर्मा इस प्रकार के इनोवेटिव आयोजन के लिए जाने जाते है। विभिन्न जनपदों में जिलाधिकारी के रूप में तथा मण्डल में मण्डलायुक्त के रूप में ऐसे आयोजनों को बिना सरकारी बजट के आयोजित कराते रहें हैं।
इस अवसर पर आर0एस0ओ0 श्री अजय सेठी, श्री मनोज बंका सहित 15 उद्यमी, हाकी इण्डिया से एक दर्जन लोगों की टीम सहित अन्य लोग उपस्थित थे।