व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष को उनके निवास में नज़रबंद किया
कानपुर,आज उत्तर प्रदेश प्रान्तीय व्यापार मण्डल ने कैंट में बिजली मुल्यवृद्धि,5 किलोवाट पे ज़मानत,टूटी सड़कों ,यातायात जुर्माना व नजरबंदी के विरोध में बैठक कर को ज्ञापन सौंपा।मुख्यमंत्री के आज कानपुर दौरे के वक़्त प्रशासन को संदेह था कि लगातार व्यापारियों की समस्याओं पर आंदोलन कर रही उत्तर प्रदेश प्रान्तीय व्यापार मण्डल किसी मुद्दे पे प्रदर्शन न कर दे जिसकी वजह से आज सुबह से ही प्रान्तीय व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता को छावनी पुलिस ने उनके निवास पे नज़रबंद कर दिया था।बिना नियम कानून के इस कार्यवाही से व्यापारी वर्ग में आक्रोश दिखा।व्यापारी काली पट्टी बांधकर विरोध में अभिमन्यु गुप्ता के निवास पहुंचें जहां पर बैठक करके सबने अभिमन्यु गुप्ता के नेतृत्व में प्रशासन के प्रतिनिधि को 6 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।व्यापारियों की पुलिस से तीखी झड़प भी हुई।मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित ज्ञापन में कहा गया की बिजली मूल्यवृद्धि का निर्णय वापस लिया जाए।5 किलोवाट मीटर कनेक्शन वालों से 45 दिन की सिक्योरिटी जमा करने के आदेश को वापस लिया जाए क्योंकि यह जनविरोधी है।डीजल की कीमत में वृद्धि वापस ली जाए।स्मार्ट सिटी के वादे अनुसार 6माह में कानपुर की सड़कों को दुरुस्त किया जाए।वाहन चेकिंग जान बचाने की नीयत से हो न कि वसूली की नीयत से।वाहन चेकिंग में आम नागरिक और व्यापारी के साथ साथ पूंजीपतियों पे भी बराबर पे कार्यवाही हो।पेनाल्टी की दरों को यूपी की आय के अनुपात पे कम किया जाए।
व्यापारियों और आम नागरिकों को नज़रबंद करने की प्रक्रिया की जांच हो और भविष्य में घटना दोहराई न जाए यह सुनिश्चित किया जाए।कोई अगर आपसे अपनी बात कहना चाहता हो तो उचित पटल दिया जाए।प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की नज़रबंद करना गलत है और वे इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से करेंगे।बिजली मूल्यवृद्धि,ज़मानत जमा करने के फरमान,टूटी सड़कों, यातायात जुर्माना से जनता का हाल बेहाल है और इन सवालों का जवाब मुख्यमंत्री से जनता ज़रूर चाहती है।प्रदेश महासचिव हरप्रीत सिंह बब्बर ने कहा की कि मांगें पूरी न होने तक आंदोलन जारी रहेगा।प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय बिस्वारी,प्रदेश कोषाध्यक्ष जीतेन्द्र सिंह संधू,प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र दुबे,नगर उपाध्यक्ष मनोज चौरसिया,कानपुर ग्रामीण उपाध्यक्ष नितिन सिंह,अंकुर गुप्ता,मो शाहरुख खलीफा,शब्बीर अंसारी,हरिओम शर्मा,बॉबी सिंह आदि थे।