कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती करिश्मा ठाकुर ने मसवानपुर रोड स्थित दुर्गा लाॅन के सामने बरसो से क्षतिग्रस्त पड़ी मुख्य सड़क को श्रमदान के जरिये स्वयं बेलचो-तसलो से मिट्टी ढोकर और फावड़ा-बेलचा चलाकर बड़े-बड़े गड्ढो को भरा और सड़क का आवागमन दुरुस्त किया।


        गोविन्द नगर विधानसभा की कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती करिश्मा ठाकुर ने मसवानपुर रोड स्थित दुर्गा लाॅन के सामने बरसो से क्षतिग्रस्त पड़ी मुख्य सड़क को श्रमदान के जरिये स्वयं बेलचो-तसलो से मिट्टी ढोकर और फावड़ा-बेलचा चलाकर बड़े-बड़े गड्ढो को भरा और सड़क का आवागमन दुरुस्त किया। कांग्रेस प्रत्याशी की इस अदभुत पहल और श्रमदान की क्षेत्र मे जोरदार चर्चा होने के बाद आस-पास के रहने वाले गली मोहल्लो के सैकड़ो हजारो लोग सड़क पर निकल आये और नारे लगाने लगे कि ''क्षेत्र का विधायक कैसा हो, करिश्मा ठाकुर जैसा हो''। कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती करिश्मा ठाकुर को स्वयं मिट्टी ढोते और फावड़ा-बेलचा चलाते देख क्षेत्रीय जनता ने उन्हे फूल मालाओ से लादकर जोरदार स्वागत किया। आज क्षेत्र मे कांग्रेस प्रत्याशी के इसी श्रमदान की पूरे दिन चर्चा होती रही।
       इसके पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी सुबह पनकी नहरिया के पास स्थित दुर्गा मंदिर के भंडारे पहुंची जहां क्षेत्रीय जनता ने उनका जोरदार स्वागत किया। दोपहर मे कांग्रेस प्रत्याशी ने विजय नगर स्थित हरी मस्जिद, रोशन नगर, कबाड़ी मार्केट, सरोजनी नगर मे व्यापक जन सम्पर्क कर घर-घर जाकर लोगो से समर्थन मांगा और कांग्रेस पार्टी को वोट देने की अपील की।
सांयकाल 4 बजें कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती करिश्मा ठाकुर का विशाल काफिला पाण्डू नगर स्थित कानपुर पब्लिक स्कूल पहुंचा और वहा से बीमा अस्पताल, नर्सिंग हास्पिटल, माॅडल टाउन, देवकी टाकीज, एमपी आॅयल मिल, ईएसआई व प्राविडेन्ट फण्ड कालोनी के घरो मे जाकर कांग्रेस के लिए वोट मांगा।
       इसके साथ कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती करिश्मा ठाकुर ने सी ब्लाक स्थित गुजैनी एवं रविदासपुरम मे आयोजित क्षेत्रीय नागरिको की बड़ी सभाओ को सम्बोधित किया।
सम्पर्क अभियान मे कानपुर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री हरप्रकाश अग्निहोत्री, आलोक मिश्रा, डा0 शैलेन्द्र दीक्षित, विजय मर्तोलिया, नरेन्द्र चंचल, राजीव द्विवेदी, शबनम आदिल, किरन गुप्ता, महपारा बेगम, याशमीन बेगम, सुनील बाल्मीकी, राजकुमार शुक्ला, महेन्द्र त्रिपाठी, अनुराग सिंह चैहान, मो0 अख्तर हसन, पार्षद अमनदीप सिंह, सैमुअल सिंह लकी, बृजनारायन शर्मा, राज सागर, तुफैल अहमद, संजय श्रीवास्तव, आलोक सिंह, इन्द्र कुमार, संजय तिवारी, आरएस मिश्रा, मिन्टू यादव, शिवरतन सिंह, रवीन्द्र शुक्ला, चंदन सिंह, एसके द्विवेदी, हरि राम गुप्ता, डा0 प्रभात मिश्रा, महेन्द्र सिंह भदौरिया, मदन गोपाल राखरा, इकबाल अहमद, अशोक धानविक, कृपेश त्रिपाठी, सुबोध बाजपेई, सतीश दीक्षित आदि साथ थें।    
      सम्पा्प