संविदा कर्मचारी संगठन केस्को कानपुर की बड़ी जीत.......
*इतिहास में पहली बार केस्को संविदा कार्मिको को भी मिलेगा बोनस*
*केस्को मुख्यालय केसा हाऊस में सरकारी पदों पर बैठे सरकारी यूनियनों के दलालों ने गायब कर दी है केस्को संविदा कार्मिको के बोनस की फाईल*
*सहायक श्रम आयुक्त महेंद्र सिंह ने केस्को से तलब की केस्को की वर्कऑडर कापी*
*वर्कआर्डर कापी पर यदि बोनस का उल्लेख है तो केस्को संविदा कार्मिको को बोनस देना होगा*
महेंद्र सिंह
सहायक श्रम आयुक्त कानपुर
संविदा कर्मचारी संगठन केस्को कानपुर की तरफ से केस्को संविदा कार्मिको को बोनस देने की मांग आज पुनः सहायक श्रम आयुक्त कानपुर के समक्ष उठाई गई
वार्ता में केस्को प्रबंधन के अकाउंट अफसर आर०के०बाजपेई व सरकारी पैरोकार अशोक श्रीवास्तव व केस्को संविदा कार्मिको की तरफ से महामंत्री दिनेश सिंह भोले एवं अन्य संगठन पदाधिकारी व केस्को संविदा कर्मचारी रहे
केस्को प्रबंधन द्वारा कहा गया कि वर्कआर्डर कापी उनके पास उपलब्ध नहीं है जबकि संविदा कर्मचारी संगठन केस्को कानपुर के माध्यम से पूर्व केस्को प्रबंध निदेशक आशतोष निरंजन द्वारा किए गए त्रिपक्षीय अनुबंध के पैरा एक में केस्को संविदा कार्मिको को बोनस देने का प्रवधान समलित किया गया था
जबकि पैरा 2 में उल्लेखनीय सिक्योरिटी मनी को महामंत्री दिनेश सिंह भोले द्वारा लेबरकोर्ट से स्टे कर दिया गया था
अधीक्षण अभियन्ता मुख्यालय के पत्र संख्या 500/अधि०अभि०(मु०) /केस्को दिनांक 30/8/2017-18 में केस्को संविदा कार्मिको को बोनस देने का उल्लेख किया गया है
संविदा कर्मचारी संगठन केस्को कानपुर के महामंत्री दिनेश सिंह भोले ने बताया कि केस्को मुख्यालय केसा हाउस में सरकारी पदों पर बैठे कुछ सरकारी यूनियन के दलालों द्वारा सरकारी दस्तावेज गायब कर दिए गए लेकिन केस्को संविदा कार्मिको को घबराने की जरूरत नहीं है संविदा कर्मचारी संगठन केस्को कानपुर के पास उस आदेश की एक प्रति सुरक्षित है जिसमें केस्को संविदा कार्मिको को बोनस देने का उल्लेख है
जिसे सहायक श्रम आयुक्त कानपुर महेंद्र सिंह के समक्ष दिनांक 5 नवंबर को संविदा कर्मचारी संगठन केस्को कानपुर के महामंत्री दिनेश सिंह भोले की तरफ से पेश किया जाऐगा
महामंत्री दिनेश सिंह भोले ने यह भी कहा कि केस्को मुख्यालय केसा हाऊस में सरकारी पदों पर बैठे दलालों को अपने मंसूबों में कामयाब नहीं होने देगें किसी भी सूरत में केस्को संविदा कार्मिको का अहित नहीं होने दिया जाऐगा