कानपुर। रामलीला कमेटी, स्वरूप नगर द्वारा आयोजित रामलीला में आज मेघनाथ वध का मंचन किया गया। लक्ष्मण-मेघनाद संवाद के दौरान दर्शकों की भारी संख्या में उपस्थिति रही। बाद में मेघनाद के पुतले का दहन भी हुआ। रामलीला का शुभारंभ नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने किया। कार्यक्रम में आयोजक प्रशांत शुक्ला, पुष्पा शुक्ला, प्रबंधक कमल शुक्ल 'बेबी' (पार्षद) आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।
मेघनाथ के पुतले का दहन