-
कानपुर -आगामी 21 अक्टूबर को चुनाव खत्म होने के बाद टीम मुंबई और दिल्ली में अपने घर की ओर प्रस्थान करेगी।
60 सालों तक देश को भ्रष्टाचार के गड्ढों में धकेलने वाले इस परिवार द्वारा प्रशिक्षित अभि'नेता' कुछ दिनों की शूटिंग के लिए आजकल गोविंदनगर, कानपुर में व्यस्त हैं।
(नवोदित अभि'नेता', लेकिन अदाकारी कमाल की है)
——आइए, एक नजर इस फिल्म के अन्य 2 पार्ट्स पर भी डालते हैं, ताकि कहानी को समझने में आसानी हो———
**फिल्म-"ये पब्लिक है,सब जानती है"-पार्ट 1** (2017 के विधानसभा चुनावों में उत्तर प्रदेश में रिलीज)
पहले उत्तर प्रदेश में 2017 के विधानसभा चुनाव के दौरान, ये यूपी के दो लड़के थे..फिर साइकिल ने उतारा, हाथी ने भी नकारा।
फिर चुनाव खत्म, काम खत्म..तो रास्ते भी अलग-अलग।
(स्टार अभि'नेता पुत्र और कमाल की अदाकरी लेकिन फिल्म सुपर फ्लॉप)
**फिल्म-"ये पब्लिक है,सब जानती है"-पार्ट 2** (2019 के लोकसभा चुनाव में पूरे देश में रिलीज)
2019 के लोकसभा चुनावों में, 60 सालों तक देश के साथ अन्याय करने वाली पार्टी का चुनावी नारा था.."अब मिलेगा न्याय।"
फिर चुनाव खत्म, काम खत्म।
मतलब अब तक ये देश की जनता के साथ कर क्या कर रहे थे??
(कमाल की अदाकरी लेकिन पूरे देश में फिल्म सुपर फ्लॉप)
जिन्हें अमेठी से भगाया, सारे देश ने भी बताया..कि भैया ये पब्लिक है, सब जानती है।