कानपूर -गोविंद नगर विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती करिश्मा ठाकुर ने आज अपने जनसंपर्क अभियान की शुरुआत महानगर कॉंग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री हर प्रकाश अग्निहोत्री के साथ सुबह शास्त्री नगर काली मठिया स्थित मंदिर से की और वहां कतारों मे लगे दर्शनार्थियों से भेंट कर दुर्गा अष्टमी की बधाई दी। यहां पर सैकड़ों की संख्या में उपस्थित महिला दर्शनार्थियों ने आगे बढ़ कर कॉंग्रेस प्रत्याशी को आश्वस्त किया कि इस बार उनका वोट करिश्मा ठाकुर को ही मिलेगा।
शास्त्री नगर के बाद कॉंग्रेस प्रत्याशी का काफिला नौरैया खेड़ा पहुंचा जहां पर पदयात्रा कर करिश्मा ठाकुर ने घर-घर जाकर लोगों से भेंट की और अपने लिये वोट व समर्थन मांगा। सुन्दर नगर काली मठिया में करिश्मा ठाकुर का जोरदार ढंग से लोगों ने स्वागत किया। यहां उन्होंने कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय नागरिको की संयुक्त बैठक को भी संबोधित किया।
इसके बाद कॉंग्रेस प्रत्याशी सरोजनी नगर पहुंची जहां पर उन्होंने क्षेत्रीय नागरिकों की एक बड़ी सभा में भाग लिया। यहां से करिश्मा ठाकुर का काफिला फजलगंज पहुंचा जहा पर उनका भव्य स्वागत किया गया। करिश्मा ठाकुर ने यहां नवजीवन पार्क व गड़रियन पुरवा तक भारी भीड़ के साथ जनसंपर्क किया। वहीं पनकी स्थित त्रिपाठी गेस्ट हाउस पहुंची करिश्मा ठाकुर ने कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित कर उन्हें चुनाव में तेजी से जुट जाने को कहा।
इसके बाद कॉंग्रेस प्रत्याशी का काफिला बर्रा 6 स्थित हनुमान मंदिर पहुंचा जहां व्यापक जनसंपर्क के किया गया। क्षेत्र में जगह-जगह करिश्मा ठाकुर का स्वागत हुआ। इसी प्रकार सेवाग्राम कालोनी में जनसंपर्क के दौरान लोगों ने कॉंग्रेस प्रत्याशी को फूल-मालाओं से लाद जोरदार ढंग से स्वागत किया। करिश्मा ठाकुर ने शास्त्री नगर बीमा अस्पताल के डांडिया कार्यक्रम, बड़ी सेंट्रल पार्क व छोटी सेंट्रल पार्क की रामलीलाओं सहित तात्या टोपे नगर व रावतपुर के जागरण कार्यक्रमों में भी भाग लिया।
आज के जनसम्पर्क मे कांग्रेस प्रत्याशी के साथ प्रमुख रुप से पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री, राजाराम पाल, राकेश सचान, विधायक सोहिल अंसारी, भूधर नारायन मिश्र, नेकचन्द्र पाण्डेय, संजीव दरियाबादी, गणेश दीक्षित, आलोक मिश्रा, राजकुमार शुक्ला, महेन्द्र त्रिपाठी पुत्तू, शैलेन्द्र दीक्षित, रामसरन सिंह, अरविन्द पाल, जेपी पाल, राम सिंह, राजाराम नेता, विजयसिंह, संदीप सिंह, रामखिलावन, रितेश दिवाकर, अखण्ड सिंह, अविनाश पाल, राजेन्द्र सिंह, राम सिंह राठौर, रतिदेव बाजपेई, संजय श्रीवास्तव, धीरज सिंह, राम मूर्ति सिंह, अनिल द्विवेदी, गुड्डू शर्मा, अन्ना द्विवेदी, मुरारी लाल, वीरेन्द्र सिंह यादव, धर्मेन्द्र शुक्ला, अनुराग चैहान, योगेश शर्मा, कमल शुक्ला बेबी, इकबाल अहमद, अशोक धानविक, कृपेश त्रिपाठी व जफर शाकिर आदि साथ थे।