कानपुर भाजपा दक्षिण अध्यक्ष डॉ वीना आर्या पटेल ने

 


कानपूर


 भारतीय जनता पार्टी कानपुर महानगर दक्षिण जिला इकाई की अध्यक्ष डॉ.वीना आर्या पटेल ने कोरोना वायरस के कारण की गयी बंदी से गरीब तबकों जैसे गरीबों ,मजदूरों ,प्रवासी मजदूरों ,निराश्रित, वृद्धजनों के सामने सबसे बड़ी समस्या प्रतिदिन के भोजन के लिये कोई संसाधन न होना है,जिसके लिये भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री से फोन पर वार्ता की तदुपरांत भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह और कानपुर नगर जिलाधिकारी ब्रम्हदेव तिवारी से मुलाकात की और यह तय किया गया कि दक्षिण जिले की तीन विधानसभा क्षेत्र के तीन स्थानों में मोदी रसोई की स्थापना की जाये जिसमें सिर्फ भोजन पकाया जायेगा भोजन कराने के लिये किसी प्रकार की भीड़ नहीं लगाई जायेगी सभी कार्य करने वाले लोगो को सेनेटाइजर प्रयोग करने के लिए रखा जा रहा है तैयार किया गया भोजन भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पहले से चिन्हित पात्र जनों को हाइजेनिक तरीके से उनके स्थान पर ही भेजने का कार्य किया जायेगा ,चूंकि यह बंदी का समय अनिश्चित है और भोजन के पात्र लोगों की संख्या भी अनिश्चित है इसलिए सभी जनप्रतिनिधियों किदवईनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक महेश त्रिवेदी , महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक मंत्री सतीश महाना और लोकसभा सांसद सत्यदेव पचौरी ,सांसद देवेन्द्र सिंह भोले ,महापौर प्रमिला पाण्डेय ,रघुनंदन सिंह भदौरिया से भी संसाधन जुटाने में सहयोग मिलेगा साथ ही स्थानीय पार्षदगणों से भी सहयोग मिलेगा ,भोजन वितरण विधिवत तरीके से हो इसके लिये सभी मंडलो एवं वार्ड स्तर तक के भाजपा कार्यकर्ताओं का सहयोग रहेगा ।मोदी रसोई निम्न स्थानों पर कार्य करेगी ,किदवईनगर विधानसभा क्षेत्र में नानक साईं गुरुद्वारा ,गौशाला ,  महाराजपुर विधानसभा में दो स्थानों पर शहनाई गेस्ट हाउस यशोदा नगर ,  बंधु बाजपेई के आवास पर, छावनी विधानसभा में श्याम नगर में।