भाजपा कानपुर दक्षिण में आज से 4 मोदी रसोईयों से भोजन बनवा कर बाँटने का काम भी शुरू हो गया।
कानपुर दक्षिण जिला अध्यक्ष डॉ वीना आर्या पटेल व क्षेत्रीय विधायक महेश त्रिवेदी की देख रेख में यहाँ से किदवई नगर विधानसभा में टेलीफोन एक्सचेंज साकेत नगर के पास कंजड़नपुरवा ,नानक साई गुरुद्वारा, दीप टाकीज के पीछे बस्ती में,पराग दूध डेरी के पीछे बस्ती,नयापुरवा बस्ती, ट्रांसपोर्ट नगर में रिक्शा चालक मजदूरों को ,बर्रा 6 में, बर्रा 8 में वैष्णवी विहार ,यशोदा नगर में पशुपति नगर बस्ती में तहरी का वितरण किया गया।
जिलाध्यक्ष वीना आर्या ने बर्रा 2 के संग्रह केन्द्र से दिहाड़ी मजदूर, रिक्शा चालकों के परिवार को दाल, चावल,आंटा, नमक ,चीनी का स्वयं वितरण किया।
उधर छावनी विधानसभा में श्याम नगर के आसपास की बस्तियों में जरूरतमंदों को पूड़ी सब्जी के *मोदी* लन्च पैकेट बांटे ।