कानपुर
इस लाॅक-डाउन में जरूरतमंदों को भोजन देने हेतु चेयरमैन श्री विजय कपूर जी और श्री अजय कपूर जी के नेतृत्व में संचालित, ‘सेवक रसोई’ मे प्रतिदिन हज़ारों भोजन पैकेट विभिन्न क्षेत्रों में भेजे जा रहे हैं।
*इसी कड़ी में आज भी कानपुर के बिभिन्न क्षेत्रों (उस्मानपुर, नौरइयाखेड़ा, सरायमीता, दादा नगर, वरुण विहार बर्रा, नई बस्ती बर्रा, कंजडपुरवा, नौबस्ता, परामपुरवा, ट्रांसपोर्ट नगर, ढकनापुरवा, हरी कॉलोनी, अम्बेडकर नगर बस्ती आदि) में 6125 भोजन-पैकेट जरूरतमंदों को वितरित करने हेतु भेजे गये।*
*आज श्री आर.पी.वर्मा (एसीएम्-1, कानपुर) ने भी भोजन निर्माण प्रक्रिया का अवलोकन करके इस सेवा कार्य में रत उद्यमियों का उत्साहवर्धन किया और इस पुनीत कार्य हेतु श्री विजय कपूर और श्री अजय कपूर जी की सराहना की।*
श्री अजय कपूर ने बताया कि इस ‘सेवक रसोई’ के द्वारा प्रतिदिन अधिक से अधिक जरूरतमंदों को भोजन देने का प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्यतः कोआपरेटिव इस्टेट के वरिष्ठ उद्यमी सर्वश्री शैलेन्द्र सेठी, संजीव मिश्रा, सी.पी. पाण्डेय, आकाश गोयन्का, जोगिन्दर बहल, नरेश पंजाबी, दादा नगर व्यापार मण्डल के अध्यक्ष श्री सीताराम शुक्ला, जे पी पाल (पार्षद), पंकज सचान (पार्षद), अंकुश खन्ना, गुरविंदर सिंह गप्पी, सन्नी सिंह, शैलेश आनन्द पम्मी (पार्षद), अशोक भूटानी (पूर्व पार्षद) बल्ली त्रिवेदी, इस्लाम अंसारी, रज्जू भट्ट, उमंग इत्यादि उपस्थित थे।
अजय कपूर पूर्व विधायक एवं चेयरमैन विजय कपुर 🎂 सेवक रसोई। 🎂 प्रतिदिन